उतरौला बलरामपुर- साजिदा हॉस्पिटल के प्रबन्धक व समाज सेवी  डॉक्टर एहसान खान ने अपनी दरियादिली को दिखाते हुए पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सहायता धन राशि गुरुद्वारा सिंह सभा उतरौला के माध्यम से भेजने का कार्य किया है। साथ ही साथ और भी लोगों से पंजाब बाढ़ पीड़ितों को सहायता धनराशि भेजने की अपील भी की है। इस नेक कार्य में समाजसेवी डॉक्टर अताउल्लाह खान अपनी अहम भूमिका भी निभा रहे हैं। समाजसेवी डॉक्टर एहसान खान ने सहा यता धनराशि का चेक, गुरुद्वारा सिंह सभा उतरौला को सौंपते हुए  डॉक्टर एहसान खान ने कहा कि सहायता राशि का चेक गुरुद्वारा सिंह सभा उतरौला के माध्य म से जल्द ही पंजाब के बाढ़ प्रभावितों तक पहुँच जायेगा, ताकि पीड़ित परिवारों को समय पर सहायता मिल सके। मौजूद लोगों ने कहा कि डॉक्टरएहसान खान हमेशा आपदा के समय पीड़ित लोगों का बढ़-चढ़ कर सहयोग करते हैं। डॉक्टर एहसान खान ने यह भी कहा कि इस समय पंजाब में बाढ़ के कारण किसानों और आम नागरिकों को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे समय में पंजाब के नाग रिकों का सहयोग करने के लिए समाजसेवी संस्थाओं को सहयोग करने के लिए आगे आना चाहिए। जिससे जो हो सके वह गुरुद्वारा सिंह सभा उतरौला के माध्यम से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों तक मदद पहुंचाने का काम करें। इस कौम के लोगों ने हमेशा भूखे को खाना खिलाया है। और बिना भेदभाव के सबकी मदद करने में आगे रहते हैं। आज यह मुसीबत में हैं। तो हम सबका फर्ज बनता है कि हम सब भी इनका दिल खोल कर सहयोग करें। ऐसे समय में तमाम संस्थाओं को एक मंच पर आगे आने की जरूरत है ताकि पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों को अधिक से अधिक राहत पहुंचाई जा सके। इस सहायता धनराशि के लिए गुरुद्वारा सिंह सभा द्वारा डॉक्टर एहसान खान का आभार व्यक्त किया। गुरुद्वारा प्रधान सरदार दलबीर सिंह खुराना, सरदार गुरुविंदर सिंह, त्रिलोचन सिंह, राजेश खुराना, राकेश खुराना, संदीप खुराना, सरदार प्रितपाल सिंह, भूपेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, प्रताप सिंह, संदीप खुराना, दीपक पाहुजा, गगन प्रीत पाहुजा सहित तमाम लोगों मौजूद रहे।

         हिन्दी संवाद न्यूज से
        असगर अली की खबर
          उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने