बलरामपुर- आज पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक बृजनन्दन राय के साथ थाना कोo जरवा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना मालखाना, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क व अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, दंगा नियन्त्रण उपकरणों का भी निरीक्षण किया गया व कार्यालय के समस्त अभिलेखों को निरंतर अद्यतन करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। 
तत्पश्चात महोदय द्वारा आरक्षी बैरक तथा थाना आवास , मेस आदि की साफ सफाई एवं स्वच्छता हेतु विशेष ध्यान देने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
इस दौरान प्रभारी निरीo थाना कोo जरवा व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे। 


               हिन्दी संवाद न्यूज से
                 रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने