जनपद बलरामपुर के 02 दिवसीय भ्रमण के दौरान आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर में पहुंचे मा० मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश शासन योगी आदित्यनाथ शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कल जनपद को देंगे करोड़ों के विकास परियोजनाओं की सौगात।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल तुलसीपुर देवीपाटन मंदीर पहुंचे रात्रि विश्राम के बाद सुबह माँ पाटेश्वरी की पूजा आराधना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद मुख्य मंत्री जी ने गौशाला पहुंचकर गायों को गुड़ और चारा खिला कर गौ सेवा किया। उन्होंने जनता से भी मुलाकात किया छोटे बच्चों को पुचकारा और उन्हें टाफ़ी और चॉकलेट प्रदान किया।
मुख्यमंत्री योगी ने जनपद के अधिकारियों तीनों विधानसभाओं के विधायकों के साथ जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने मेला परिसर का अलोकन किया। मुख्य मंत्री के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम थे। योगी जी देखने के किया लोगों में काफी उत्साह दिखा। आज मुख्यमंत्री महोदय जनपद में कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know