बलरामपुर- पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार वर्तमान परिदृश्य में बढ़ रहे साइबर अपराधों की चुनौतियों से निपटने के लिए एवं उन पर प्रभावी कार्यवाही कर रोकथाम सुनिश्चित करने के दृष्टिगत आज दिनांक 10.08.2025 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार की अध्यक्षता में रिज़र्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा *Cytrain App* के माध्यम से सभी को प्रशिक्षित किया गया।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य साइबर अपराधों से संबंधित विभिन्न पहलुओं, जैसे कि साइबर अपराधों की जांच, विवेचना, समस्त थानों पर गठित साइबर सेल के उत्तरदायित्वों, और बेस्ट प्रैक्टिसेस पर विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। इसके अतिरिक्त, साइबर अपराधों से संबंधित कानूनों, नियमों, और विभिन्न सरकारी पोर्टलों के उपयोग के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों की कार्यक्षमता में वृद्धि करना और आधुनिक तकनीकी का प्रयोग कर अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सकें।
महोदय द्वारा प्रशिक्षण में साइबर सेल के अधिकारियों और कर्मचारियों को डिजिटल साक्ष्यों के संग्रहण, साइबर फोरेंसिक तकनीकों और साइबर अपराधों से संबंधित नवीनतम उपकरणों और तकनीकियो के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर संचालित साइबर अपराध पोर्टलों, जैसे कि राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) और अन्य संबंधित प्लेटफार्मों के उपयोग एवम् उनकी कार्यप्रणाली और उनके माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई।
प्रशिक्षण में प्रभारी निo साइबर क्राइम थाना आरo पीo यादव सहित जनपदीय साइबर सेल, साइबर क्राइम थाना तथा जनपद के विभिन्न थानों पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क के अधिकारी और कर्मचारीगण ने प्रतिभाग किया।
हिन्दी संवाद न्यूज स
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know