हरदोई। मंगलवार को बावन में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम की शुरुआत बावन बीआरसी से हुई, जहां से सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने बाइक रैली के रूप में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा जगदीशपुर और बावन ब्लॉक के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः बीआरसी पहुंची, जहां राष्ट्रगान के साथ इसका समापन किया गया।

तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज सिंह, मंडल अध्यक्ष दिनेश पाल, मंडल उपाध्यक्ष शिवेंद्र शुक्ला, रामचंद्र कश्यप, नाजिम खां निजामपुर, देशदीपक दीक्षित, सौरभ अग्निहोत्री, आकाश सिंह, हेमंत सिंह, उमाकांत पाठक,  समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों की धुन पर लोगों में जोश और उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह पर लोगों ने यात्रा का स्वागत कर देशप्रेम का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और बलिदान का प्रतीक है।कार्यक्रम के अंत में सभी ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ राष्ट्र की एकता और सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने