उतरौला बलरामपुर - श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया गया। बिहार चुनाव प्रचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर यह पुतला फूका  गया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर स्थित भाजपा कार्यालय के इस कार्यक्रम में आयोजित के दौरान किया गया। उन्होंने इस विरोध प्रदर्शन की  अध्यक्षता कर रहे भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा ने की। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी लोकतांत्रिक मर्यादा के विरुद्ध है। उन्होंने कांग्रेस से जनता के सामने माफी मांगने की मांग की है। नगर अध्यक्ष फ़रिन्द्र गुप्ता से जब बात किया गया तो उन्होंने बताया कि यह पुतला भारत देश के सम्मान के लिए फूंका गया है, जिसमें प्रधान मंत्री की मृतक माता जी को गाली दिया गया था इसके उपरान्त सभी लोगों ने मिलकर यहां पर राहुल गांधी का पुतला जलाया गया क्योंकि उनके कार्यकर्ता ओं के द्वारा अवध गली का प्रयोग किया गया था, जिसके चलते सभी लोग यहां पर प्रधानमंत्री की मृतक माता जी के सम्मान में ही प्रदर्शन किया गया हैं। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता, महेंन्द्र प्रताप सिंह, जीवन लाल यादव, विजयपाल वर्मा, रंजित सिंह, प्रखर गुप्ता, नीरज कुमार गुप्ता सभासद, राहुल राज गुप्ता, दुर्गा प्रसाद सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। 
            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने