बलरामपर पुलिस द्वारा कूटरचित दस्तावेज के आधार पर भर्ती फर्जी अध्यापक के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। 
घटना कुछ इस प्रकार है कि वादी डॉ रामचन्द्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलरामपुर द्वारा दिनांक 31.03.2021 को थाना को नगर पर लिखित तहरीर 92 शिक्षकों के विरुद्ध फर्जी दस्तावेज के आधार पर भर्ती के संबंध में दी गई थी, प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोo नगर में मु0अ0सं0 85/21 धारा 419/420/467/468/471 भादवि पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की गयी।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा कूटरचित दस्तावेज के आधार पर भर्ती फर्जी अध्यापकों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर दिए गए निर्देश के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतिश्री के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोo नगर सुधीर कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गठित की गयी टीम ने मु0अ0सं0 85/21 धारा 419/420/467/468/471 भादवि थाना कोo नगर जनपद बलरामपुर से संबंधित वाँछित अभियुक्त नीरज कुमार निo सौहल्ला प्रतापपुरा थाना सदर जनपद आगरा को रेलवे स्टेशन बलरामपुर के सामने मेन रोड से गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि पूर्व में उक्त अभियोग से संबंधित 27 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में 
1. उoनिo दिग्विजय यादव थाना कोo नगर
2. उoनिo श्री शिवेन्द्र प्रताप सिंह (पुलिस लाइन बलरामपुर)
3. हेoकाo आनंद मिश्रा
4. काo सूरज कुमार सिंह शामिल हैं। 

          हिन्दी संवाद न्यूज से
            रिपोर्टर वी. संघर्ष
              बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने