बलरामपुर- सरकारी कार्यालयों में बेहतर कार्यप्रणाली सुनिश्चित किए जाने को डीएम श्री पवन अग्रवाल द्वारा विकास खंड श्रीदत्तगंज एवं तहसील उतरौला का औचक निरीक्षण किया गया।
विकास खंड श्रीदत्तगंज के निरीक्षण के दौरान डीएम ने विभिन्न पटलों के कार्यों का जायजा लिया एवं क्षेत्र पंचायत में चल रहे कार्यों के अभिलेखों का जायजा लिया एवं आवश्यक निर्देश दिए।
ब्लॉक परिसर में जलभराव एवं आरओ खराब पाए जाने पर डीएम ने संबंधित को फटकार लगाई एवं समुचित साफसफाई का निर्देश दिया।
इसके उपरांत डीएम ने तहसील उतरौला का औचक निरीक्षण किया।
डीएम ने इस दौरान विभिन्न पटलों के कार्यों का जायजा लिया एवं भू राजस्व एवं राजस्व वादों के अभिलेखों की फाइलों का जायजा लिया गया एवं आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।
इस दौरान डीएम ने तहसील परिसर में समुचित साफ सफाई का औचक निर्देश दिया ।
इस दौरान एसडीएम उतरौला व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने