बिजनौर में घर के भीतर अंजाम दी गई युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।मर्डर की वारदात किसी और ने नहीं बल्कि युवक की मां ने ही अंजाम दी थी। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।लंबे समय से नशे के आदी युवक ने अपनी मां की आबरू को लूट लिया था। रविवार को जनपद की थाना मंडावली पुलिस ने श्यामी वाला गांव में हुई अशोक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए घटना के सिलसिले में मृतक अशोक की मां मुन्नी देवी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार की गई महिला ने बताया है कि कुछ समय पहले उसके बेटे अशोक ने नशे में धुत होकर उसके साथ अनैतिक कार्य कर दिया था,लेकिन लोक लाज के कारण वह चुप रह गई थी।शुक्रवार की रात को तकरीबन 12:30 बजे अशोक ने एक बार फिर से उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की,इस दौरान मुन्नी देवी ने धारदार हथियार से हमला कर अशोक की हत्या कर दी और लोगों को गुमराह करने के लिए शोर मचा दिया कि कोई दीवार फांदकर आया और वह अशोक का मर्डर करके फरार हो गया। शुरुआत में पुलिस ने पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन बाद में परिजनों एवं ग्रामीणों से की गई पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई और हत्यारोपी मां ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know