बलरामपुर-  हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाला। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा के अगुवाई में यात्रा लाल नगर से प्रारंभ होकर अहलादडीह पर समापन किया गया। 
भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि पार्टी की ओर से पूरे देश में तिरंगा यात्रा अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को तुलसीपुर विधानसभा के लाल नगर में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में जिले के सभी लोगों को जुड़ना चाहिए। देश के लिए अपना बलिदान देने वाले लोगों को कभी बुलाया नहीं जा सकता। भाजपा ऐसे वीर सपूतों को सम्मान देने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिला मंत्री राम प्रसाद, मंडल अध्यक्ष महंत राम गुप्ता, तुलसीपुर मंडल अध्यक्ष विश्राम सिंह, सौरमंडल अध्यक्ष धन बहादुर सिंह, विनय मिश्रा, हरिश्चंद्र शर्मा, सूरज लाल गुप्ता, रामाधार मौर्य, लाला गुप्ता, अखिलेश वर्मा, संजय गिरि, तुलसीदास गुप्ता एवं मुकेश यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
             रिपोर्टर वी. संघर्ष
              बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने