जलालपुर अम्बेडकरनगर। नगर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में सोमवार को एक बड़ा चमत्कार देखने को मिला। यहां पहली बार गर्भधारण करने वाली महिला ने मात्र सात महीने 20 दिन की गर्भावस्था में सामान्य प्रसव के जरिए तीन स्वस्थ शिशुओं को जन्म दिया।


निजी अस्पताल के डॉक्टर अंकित सिंह ने बताया कि महिला रिंकी गोद निवासी कस्बा जलालपुर, सुबह लगभग 7:30 बजे अस्पताल पहुंची। जांच के दौरान पाया गया कि उनकी पानी की थैली फट चुकी थी और वे तेज दर्द से पीड़ित थीं। इस परिस्थिति में डॉक्टर अनामिका सिंह ने धैर्य और अनुभव का परिचय देते हुए महिला की सामान्य डिलीवरी कराई।


महिला ने 5 से 10 मिनट के अंतराल पर पहले एक पुत्र और फिर दो पुत्रियों को जन्म दिया। डॉक्टरों के अनुसार जच्चा और बच्चा सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं। हालांकि समय से पहले जन्म लेने के कारण शिशुओं का वजन सामान्य से कम है, जिन्हें एहतियात के तौर पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।



इस अनोखे प्रसव की खबर फैलते ही परिवार सहित पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। लोग इसे डॉक्टरों के कौशल और ईश्वर की कृपा का अद्भुत संगम मान रहे हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने