जलालपुर। अम्बेडकर नगर।भाजपा के जलालपुर नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा एक भव्य और देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम रहा, जिसमें हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह यात्रा सरस्वती स्कूल से शुरू होकर शहीद पार्क तक पहुँची, जहाँ शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई । पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, मानिक चंद सोनी और सुरेश गुप्त ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया। यादव चौराहे पर वरिष्ठ नेताओं संजय सिंह, बेचन पांडे , शिवराम मिश्र ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।शिवाजी महाराज की मूर्ति पर भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।
राम प्रकाश यादव, संदीप अग्रहरि, कृष्ण कुमार मिश्र, नगर उपाध्यक्ष अरुण मिश्र और कार्यक्रम संयोजक आनंद मिश्र ने शहीद परिवारों को सम्मानित किया। जिला पर्यावरण समिति सदस्य केशव श्रीवास्तव, ओमप्रकाश पांडे, ईओ अरविंद कुमार, प्रिंसिपल लक्ष्मीचंद, मीसम रजा,नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष सीतल सोनी, आशाराम मौर्य, डेविड गोरे, इब्ने अली जाफरी ,महेंद्र प्रताप चौहान, सभासद अजीत निषाद, लालचंद, सभासद प्रतिनिधि दिलीप यादव, नगर मंत्री गोलू जायसवाल, राकेश गुप्ता, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गौड़, दुर्गेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, रामदौर मिश्र, बबलू त्रिपाठी,सतनाम सिंह ,विनय मिश्र, रामवृक्ष भार्गव , निपेंद्र कुशवाहा शिशु,देवेंद्र मिश्र, त्रिभुवन प्रसाद, ओन करबलाई सहित मौजूद रहे।वहीं विधानसभा क्षेत्र के जीवत मंडल में मंडल अध्यक्ष सरिता निषाद के नेतृत्व में "हर घर तिरंगा यात्रा अभियान" के अंतर्गत लोगों में राष्ट्रीय भावना को जागृत करने तथा तिरंगे के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए कर्बला बाजार में विशाल तिरंगा यात्रा आयोजित किया गया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजेश सिंह बबलू सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ने हरी झंडा दिखाकर यात्रा रवाना किया गया।पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, जिला मंत्री पंकज वर्मा , किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर ,पूर्व महामंत्री अमरनाथ सिंह , नि.मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा , राम सजीवन यादव ,रामजी विश्वकर्मा ,शिवम वर्मा , मोनू विश्वकर्मा , विपिन पांडे , प्रशांत अग्रहरि , दीपचंद गुप्ता , परशुराम ,ग्राम प्रधान अरुण उपाध्याय ,सत्तार , बिंदेश्वरी यादव ,बृजेश सिंह सहित सम्मानित पार्टी के कार्यकर्तागण, युवा साथी उपस्थित रहे। सभी का आभार कार्यक्रम के संयोजक युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय ने किया।मालीपुर मंडल में मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे, भिन्याव मंडल में मंडल अध्यक्ष प्रवीण गौड़, नेवादा मंडल ने मंडल अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और युवाओं में देशप्रेम की भावना जगाने का एक सशक्त माध्यम थी। भाजपा नेताओं ने लोगों से घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की । भाजपा द्वारा आयोजित यह तिरंगा यात्रा न केवल देशभक्ति का प्रतीक थी, बल्कि इसने राष्ट्रीय एकता और शहीदों के बलिदान को याद करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। अम्बेडकरनगर के विभिन्न मंडलों में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहा ।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने