उतरौला बलरामपुर- श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर स्थित भाजपा कार्यालय पर व्यापार प्रकोष्ठ के द्वारा स्वदेशी जन जागरण अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा भी उपस्थि त रहे। जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा और व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह- संयोजक अनूप चन्द गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल थे। विधान सभा प्रभारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल की महत्ता पर प्रकाशडाला। उन्होंने यह भी कहा कि देश हित में भारत में निर्मित वस्तुओं का प्रयोग करनी चाहिए।
बैठक में स्वदेशी अपना ओ-विदेशी भगाओ अभियान, एक देश एक चुनाव और जी एस टी के सरलीकरण पर चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक अंकुर कुमार गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता व देवा नन्द गुप्ता मौजूद रहे। नगर मंडल अध्यक्ष फरिंद्र गुप्ता, रोहित राज गुप्ता, सुरेन्द्र कृष्ण श्रीवास्तव और सभासद नीरज गुप्ता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजक, जिला प्रतिनिधि और भाजपा के अन्य पदा धिकारी गण उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know