उत्तर प्रदेश में कृषि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण कांक्लेव 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ21 अगस्त को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया।
कांक्लेव के दूसरे दिन शुक्रवार करीब 2 बजे बाराबंकी में पद्मश्री रामशरण वर्मा के दौलतपुर स्थित 'ग्रो फॉर्म' का भ्रमण कराया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 50 फार्म-स्टे मालिकों और किसानों ने इसमें हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने उन्नत कृषि पद्धतियों का अवलोकन किया। उन्होंने जाना कि कैसे पर्यटन को कृषि से जोड़कर किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है।इस दौरान पद्मश्री रामशरण वर्मा ने अपने अनुभव और सफलताएं साझा कीं। पर्यटन विभाग के सुमित श्रीवास्तव और ऐश्वर्या ने उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति 2022 की जानकारी दी। कार्यक्रम के आयोजक आधारशिला संस्थान के मंडलीय संयोजक शशिभूषण सिंह ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने अयोध्या मंडल में चल रही ग्रामीण और कृषि पर्यटन गतिविधियों की जानकारी भी दी।,
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know