तैराकी में सी.एम.एस. छात्रों ने 23 गोल्ड मेडल समेत 42 पदक जीते

लखनऊ, 4 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्रों प्रयागराज में आयोजित सी.आई.एस.सी.ई. रीजनल स्विमिंग चैम्पियनशिप में 23 गोल्ड मेडल, 

12 सिल्वर मेडल एवं 7 ब्रांज मेडल समेत कुल 42 पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता का आयोजन काउन्सिल फाॅर इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन 

(सी.आई.एस.सी.ई.) के तत्वावधान में किया गया। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि चैम्पियनशिप के अन्तर्गत अंडर-19 वर्ग में कव्या खन्ना, ऋद्धिमा भल्ला, ऋशिल सिंह ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया जबकि अंडर-17 वर्ग में दक्षिता सिंह, इंदिरा मिश्रा, वंशिका श्रीवास्तव ने स्वर्णिम प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। इसी प्रकार, अंडर-14 बालक वर्ग में प्रियांश श्रीवास्तव, कुशाग्र श्रीवास्तव, समर कुमार ने गोल्ड मेडल अर्जित कर अपनी तैराकी प्रतिभा का परचम लहराया जबकि अंडर-14 बालिका वर्ग में आराध्या सिंह ने गोल्ड मेडल जीता है। इस चैम्पियनशिप में विभिन्न विद्यालयों के चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों ने अपनी तैराकी प्रतिभा की बदौलत राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर देश का गौरव बढ़ाने के संकेत दिये हैं। सी.एम.एस. संस्थापिका निदेशिका डा. भारती गाँधी ने विद्यालय के इन होनहार तैराकों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

श्री खन्ना ने आगे कहा कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने