सी.एम.एस. छात्रों को भारत सरकार द्वारा
16 लाख रूपये की स्काॅलरशिप
लखनऊ, 5 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस के चार मेधावी छात्रों कृष्ण गुप्ता, नितान्त त्रिपाठी, अंश अग्रवाल एवं मोहम्मद हसन तारिक को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 16 लाख रूपये की स्काॅलरशिप से नवाजा गया है। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्काॅलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है।
श्री खन्ना ने बताया कि इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) बोर्ड परीक्षा-2025 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टाॅप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु इन छात्रों को विज्ञान की उच्चस्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्काॅलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।
श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों के उज्जवल भविष्य कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सी.एम.एच. के मेधावी छात्र अपनी मेहनत, लगन व रचनात्मक सोच से सफलता के उच्च सोपान पर पहुँचकर निश्चित ही विश्व मानवता की सेवा व कल्याण में सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।
.jpg)
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know