बलरामपुर- डीएम पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य की पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में डीएम ने बाढ़ खंड को संवेदनशील स्थानों पर स्टॉक बिंदु बनाते हुए पर्याप्त स्टॉक रखे जाने की निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में कोई भी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न हो , इसके लिए सभी तैयारियां पर ली जाए, सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के पास जरूरी मेडिसिन अवश्य उपलब्ध हो , यह सुनिश्चित किया जाए।
नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों में नाले नलियों की साफ सफाई ,पंपिंग सेट की व्यवस्था का निर्देश दिया।
अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी को पुल पुलियो के एप्रोच का निरीक्षण करते हुए मरम्मत की कारवाही का निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ संबंधित सभी विभाग समय से सभी तैयारियां पूर्ण कर लें , इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधिशाषी अभियंता बाढ़ खंड , पीडब्लूडी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
                बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने