बलरामपुर राज के पूर्व महाराजा श्रीमन धर्मेन्द्र प्रसाद सिंह जी की 07वीं पुण्यतिथि पर नगरवासियों ने प्रजापालक, तपस्वी महाराजा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। 
इस दौरान जिला मुख्यालय के अस्पतालों में फल वितरण भी किया गया।
       मंगलवार को  बलरामपुर राज के पूर्व महाराजा की पुण्य तिथि पर ऐसे न्यायप्रिय, जनप्रिय राजा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व महाराजा श्रीमन धर्मेन्द्र प्रसाद सिंह जी एक अतिशय उदार, लोकतांत्रिक, व्यवहारकुशल, अध्ययनशील,कुशल वक्ता और मनुष्य की गरिमा को बढ़ाने वाले नेक दिल इंसान थे। पूर्व महाराजा सरल-सहज और दानशीलता के प्रतिमूर्ति थे। महाराजा श्रीमन जयेंद्र प्रताप सिंह जी के निर्देशन में तथा विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान डॉ राजीव रंजन की अगुवाई में संयुक्त जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजकुमार, डॉ रुचि पाण्डेय,डॉ अवनीश दीक्षित व डॉ सुरेन्द्र दूबे के साथ फल व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। वहीं महिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुमन दत्त गौतम, डॉ महेश कुमार वर्मा व डॉ वसीम अहमद तथा मेमोरियल चिकित्सालय में डॉ शारदा रंजन, डॉ रमेश पाण्डेय व डॉ कैलाश आनंद व जन्मेजय सिंह के साथ भी फल वितरण किया गया।

        हिन्दी संवाद न्यूज से
         रिपोर्टर वी. संघर्ष
            बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने