उतरौला बलरामपुर- धर्मांतरण और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त बताए जा रहे, जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के गिरोह पर प्रशा सन की शिकंजा कसता ही जा रहा है। गिरोह के सक्रिय सदस्य औरबाबा के भतीजे सबरोज की अवैध सम्पत्तियो की जांच कर बुधवार को राजस्व विभाग की टीम ने की। जांच में चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है, कि सबरोज ने सर कारी नवीन परती की भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माणकिया गया है।पहले मिला था नोटिस,को नहीं मानी थी। चेतावनी देते हुए उपजिलाधिकारी सत्य पाल प्रजापति ने बताया कि सबरोज को पहले ही अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्धा रित समय सीमा पर कोई कार्यवाही नहीं की गई थी। अब एक बार फिर से अन्तिम नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है, कि यदि तय सम य पर स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया गया,तो प्रशासन इसके लिए सख्त कार्यवाही करते हुए बुलडोजर चलाएगा।
स्थल पर की गई, राजस्व विभाग के द्वारा पैमाइश में यह पुष्टि हुई कि मकान का कुछ हिस्सा नवीन परती की भूमि में स्थित है। प्रशासन के अनुसार, यदि परिजन स्वयं से अतिक्रमण हटाते हैं, तो कुछ राहत दी जा सकती थीं, अन्यथा नियमानुसार कठोर कार्यवाही सुनिश्चित है। इस कार्यवाही के दौरान राजस्व निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव, लेखपाल शैलेन्द्र कुमार पाठक, रत्न भूषण सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। टीम ने सटीक नाप- जोख करते हुए रिपोर्ट तैयार की है, जिसे उच्चधिकारियों को सौंपा जाएगा। प्रशासनिक जांच और कार्यवाही की सूचना मिलते ही छांगुर बाबा के गिरोह में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, जिला प्रशासन के द्वारा जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों की सम्पत्तियों की भी गहन जांच की जा सकती है। इस कार्यवाही को जिला प्रशासन धर्मांतरण और अवैध गति विधियों के खिलाफ शून्य सहन शीलता नीति का हिस्सा मान रहा है। प्रशासन की निगाह अब गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की सम्पत्तियों और उनके स्रोतों पर टिकी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि उक्त अवैध निर्माण में फंडिंग कहाँ से हुई है और इसमें कौन-कौन से लोग शामिल हैं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know