सी.एम.एस. के मेधावियों का हुआ सम्मान
लखनऊ, 7 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस आॅडिटोरियम में आयोजित ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ में आज विद्यालय के उन मेधावी छात्रों को नगद पुरस्कारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने अभी हाल ही में घोषित काॅमन यूनिवर्सिटी इन्ट्रेन्स टेस्ट (सी.यू.ई.टी.) में शानदार प्रदर्शन कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इस भव्य समारोह में 
सी.एम.एस. छात्र शिवांस श्रीवास्तव, आरुषी सिंह चैहान, गौरिका लूथरा एवं सकीनाह हसन को खास तौर पर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने इस वर्ष की सी.यू.ई.टी. परीक्षा के अन्तर्गत अलग-अलग विषयों में 100 परसेन्टाइल अर्जित कर सी.एम.एस. का नाम रोशन किया है। इन चारों छात्रों को दस-दस हजार रूपये के नगद पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सी.यू.ई.टी परीक्षा में 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित करने वाले, एक अथवा एक से अधिक विषयों में 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित करने वाले एवं कामर्स, ह्यूमैनिटी एवं साइंस विषयों में 95 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित करने वाले 60 से अधिक छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा, सी.ए. फाउण्डेशन में चयनित सी.एम.एस. छात्र निखिल सक्सेना एवं दिव्यांश अग्रवाल एवं देश के टाॅप इण्डियन इन्स्टीट्यूट आॅफ मैनेजमेन्ट (आई.आई.एम.) में चयनित सी.एम.एस. छात्राओं अंकिता वर्मा एवं जान्हवी अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
इससे पहले, सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने दीप प्रज्वलित कर सम्मान समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रो. किंगडन ने कहा कि हमें अपने छात्रों की प्रतिभा पर गर्व है, जो अपनी शैक्षिक उत्कृष्टता से देश-विदेश में लखनऊ का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए प्रो. किंगडन ने कहा कि यह उपलब्धि सी.एम.एस. के विद्वान शिक्षकों व मेधावी छात्रों के कड़े परिश्रम का प्रतिफल है। इससे पहले, सी.एम.एस. की सुपीरियर प्रिन्सिपल एवं क्वालिटी अश्योरेन्स एवं इनोवेशन विभाग की हेड सुश्री सुस्मिता घोष ने सी.एम.एस. छात्रों व शिक्षकों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि यह समारोह अत्यन्त विशेष है क्योंकि यह आज सम्मानित होने वाले छात्रों के साथ ही अन्य छात्रों को भी प्रेरणा देगा। उन्होंने मेधावी छात्रों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह तो एक शुरुआत है, आपको अभी बहुत आगे तक जाना है। समारोह में सी.यू.ई.टी. टाॅपर्स की परिचर्चा विशेष आकर्षण का केन्द्र रही, जिन्होंने अपनी अभूतपूर्व सफलता का मूलमंत्र अन्य साथी छात्रों से साझा किये। इस अवसर पर छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा 
सी.एम.एस. के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने