बलरामपुर-आज़ दिनांक 14/07/2025 को महिला कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत महिला जिलाध्यक्ष आरिफा उत्साही जी के नेतृत्व में ब्लाक श्रीदत्तगंज गंज बिथरिया परसपुर ग्राम पंचायत में चौपाल लगाकर बैठक की गई जिसमें जिला अध्यक्ष आरिफा उत्साही ने कहा कि कांग्रेस ने देश की महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा दिलवाने में अहम भूमिका निभाई वो चाहे ग्राम पंचायत चुनाव से लेकर और देश के सबसे बड़े सदन में हिस्सेदारी की बात हो हम आपके बीच में मल्लिका अर्जुन खड़गे राहुल गांधी जी प्रियंका गांधी अलका लांबा की बातों को लेकर आए हैं और यदि आप लोग कांग्रेस के हाथ के साथ हाथ मिलाकर चलोगी तो सरकार बनने पर महिला का उत्पीड़न करने वालों में सख़्त सजा मिलेगी भाजपा राज में महिलाओं के साथ उत्पीड़न बढ़ गया है।
पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जो योजनाएं चलती थी उसकी मालिक घर की मुखिया होती थी कांग्रेस सरकार ने दलितों पिछड़ों सहित महिलाओं को भी बराबर का अधिकार दिया संविधान में कानून बनाकर।
पूर्व महासचिव विनय कुमार मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार द्वारा पूरे देश में महिला राष्ट्रपति, महिला प्रधानमंत्री, और तमाम महिला मुख्यमंत्री बनाया कांग्रेस ने घरेलू हिंसा सहित महिलाओं की लड़ाई लड़कर महिलाओं को स्वाभिमानी बनाया कांग्रेस के राज़ में महिलाएं अंतरिक्ष में यात्रा करने से लेकर तमाम काम महिलाओं के लिए किया।
चौपाल कार्यक्रम को महिला उपाध्यक्ष नीलेश्वरी मिश्रा,पूर्व उपाध्यक्ष अमिरका प्रसाद कुरील ने और हफीजुल्ला सिद्दीकी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर लल्लू, अशोक वर्मा, राकेश किशोरी लाल फग्गू, घनश्याम यादव, सहित सैकड़ों महिलाएं ग्राम वासी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know