बलरामपुर- आज दिनांक 14/07/2025 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी सहित तमाम कांग्रेस जनों पर पोल खोलो अभियान के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार व समस्याओं को उठाने पर वाराणसी जिला प्रशासन द्वारा फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाने के विरोध में बलरामपुर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शिव लाल कोरी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के तत्वाधान में महामहिम राज्यपाल जी के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम महोदय बलरामपुर को सौंपा गया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष शाहिद हसन, डॉ राकेश त्रिपाठी, भीष्म सिंह, बृजेश चौहान, राज बहादुर यादव, उमा शंकर तिवारी, अफरोज, दिलशाद खान सहित तमाम कांग्रेसी जन मौजूद रहे। 
                
               हिन्दी संवाद न्यूज से
                 रिपोर्टर वी. संघर्ष   
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने