*6 जुलाई 2025*
*डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का ‘राष्ट्र प्रथम’ मंत्र भाजपा की आत्मा है : डॉ. राजेश्वर सिंह*
*डॉ. मुखर्जी की दूरदृष्टि न होती, तो पश्चिम बंगाल भी हिस्सा भारत का हिस्सा न होता: डॉ. राजेश्वर सिंह*
*सिद्ध हुई डॉ. मुखर्जी की दूरदर्शिता, धारा 370 के कारण कश्मीर ने 75 साल तक सहा अलगाववाद का दंश : डॉ. राजेश्वर सिंह*
*भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए राष्ट्र प्रथम की विचारधारा को मजबूत बनाना जरुरी : डॉ. राजेश्वर सिंह*
*डॉ. राजेश्वर सिंह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उनके कृतित्व एवं राष्ट्रनिष्ठ योगदान को किया नमन*
*"राष्ट्र प्रथम से समाजोत्थान तक – डॉ. राजेश्वर सिंह की जनप्रतिनिधित्व शैली में नीति और दृष्टि का समन्वय"*
*लखनऊ।* स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राष्ट्रवादी विचारक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने रविवार को बक्शी का तालाब स्थित श्रीपति लॉन में आयोजित संगोष्ठी में भाग लेकर उनकी पावन स्मृतियों को नमन किया। इस संगोष्ठी का आयोजन डॉ. मुखर्जी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केंद्रित था, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने इस अवसर पर कहा,"राष्ट्रीय एकता के धरातल पर ही सुनहरे भविष्य की नींव रखी जा सकती है।"
अपने संबोधन में सरोजनीनगर विधायक ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने ‘राष्ट्र प्रथम’ की जो विचारधारा दी, वही आज भारतीय जनता पार्टी की मूल आत्मा है। प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता इस राष्ट्रनिष्ठ सोच का संवाहक है और इसी विचारधारा के बल पर भाजपा आज 14 करोड़ कार्यकर्ताओं के साथ विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित है।
*शिक्षाविद्, राष्ट्रनायक और हिन्दू अस्मिता के रक्षक :*
डॉ. सिंह ने डॉ. मुखर्जी जी को अद्वितीय प्रतिभा का धनी और महान शिक्षाविद बताया। उन्होंने कहा कि मात्र 33 वर्ष की आयु में वे कलकत्ता विश्वविद्यालय के सबसे कम उम्र के कुलपति बने। बंगाल के वित्त मंत्री के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने हिंदू अस्मिता की रक्षा के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। मुस्लिम लीग की साम्प्रदायिक नीतियों के विरुद्ध मुखर रहते हुए, उन्होंने बंगाल को पाकिस्तान में शामिल होने से बचाने का निर्णायक कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल भारत का अभिन्न हिस्सा है तो यह भी डॉ. मुखर्जी जी की दूरदर्शिता और राष्ट्रनिष्ठ प्रयासों का परिणाम है।
*औद्योगिक विकास और राष्ट्रहित में सिद्धांतवादी राजनीति :*
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश के औद्योगिक मंत्री रहते हुए, डॉ. मुखर्जी जी ने चितरंजन रेल कारखाना, सिंदरी फर्टिलाइज़र और HAL जैसे सार्वजनिक उपक्रमों की स्थापना की। जब उन्हें लियाकत-नेहरू समझौते में राष्ट्रहित की अनदेखी दिखी, तो उन्होंने नेहरू सरकार से त्यागपत्र दे दिया। यह उनका सिद्धांतवादी चरित्र और राष्ट्र सर्वोपरि की भावना थी।
*कश्मीर पर ऐतिहासिक दृष्टिकोण और आज की सच्चाई:*
डॉ. सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ही भारतीय जनसंघ की स्थापना की और “दो निशान, दो प्रधान, दो विधान – नहीं चलेंगे” का नारा देकर कश्मीर को भारत से पूर्णतः जोड़ने की मांग की। उन्होंने कश्मीर के विशेष दर्जे और परमिट व्यवस्था का विरोध किया और इसी संघर्ष में अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। उन्होंने कहा:"डॉ. मुखर्जी जी की दूरदर्शिता आज सिद्ध हुई है। धारा 370 और 35A के रहते देश ने 75 वर्षों तक अलगाववाद और आतंकवाद का सामना किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने उस विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए धारा 370 समाप्त की और कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया।"
उन्होंने आगे जोड़ा, पकिस्तान में हिन्दुओं की होने वाली स्थिति की कल्पना तभी की थी, आज पकिस्तान में हिन्दू आबादी 15% से घटकर 1.5%, बांग्लादेश में हिन्दू आबादी 24% से घटकर 7.5 रह गयी, आज पश्चिम बंगाल, केरल में स्थिति दुखद है, कश्मीरी पंडितों को घाटी छोड़कर भागना पड़ा, हमें आतंकियों के मुकदमें छोडने वालों, आतंकवाद का संरक्षण देने वालों, जातिवाद फैलाने वालों को सत्ता से दूर रखना है, यही श्यामा प्रसाद जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। डॉ. सिंह ने कहा कि CAA की घोषणा और UCC (समान नागरिक संहिता) की दिशा में उठाए जा रहे कदम, राष्ट्रीय अखंडता की भावना को और भी मजबूत कर रहे हैं। आज कश्मीर में अलगाववाद और आतंकवाद कमजोर हो रहे हैं। मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में राष्ट्रवाद की भावना सशक्त हो रही है।
*योगी शासन में अपराध पर प्रहार:*
डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति की सराहना करते हुए कहा: “आज हम गर्व से कहते हैं कि हम उत्तर प्रदेश में रहते हैं। यह गर्व इसलिए है क्योंकि प्रदेश में 70,000 से अधिक अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही हुई, हजारों करोड़ की संपत्तियाँ जब्त की गईं, 1000 से अधिक अपराधियों पर NSA लगाया गया और 250 से अधिक अपराधी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए।” आज उत्तर प्रदेश में बिना भेदभाव 8.5 लाख लोगों को बिना भेदभाव सरकारी नौकरी मिली, आज प्रदेश का युवा देश, दुनिया में जाता है और गर्व से कहता है हम यूपी में रहते हैं।
*आज की आवश्यकता: राष्ट्रनिष्ठ विचारधारा:*
अपने वक्तव्य के समापन में डॉ. सिंह ने कहा:“आज हमें श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना है। राष्ट्र प्रथम की विचारधारा पर चलने वाली सरकार को मजबूती देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है, तो यह उस राष्ट्रनिष्ठ विचारधारा का प्रतिफल है। हमारी युवा पीढ़ी को इस विचार को आत्मसात कर हर क्षेत्र में देश को अग्रणी बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री संदीप यादव, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती अंजू रस्तोगी, जिलाध्यक्ष SC मोर्चा श्री कामता प्रसाद, पूर्व जिला मंत्री श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष के.के. अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष श्री रवि प्रकाश तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री बनवारी सिंह संजेश सिंह, विवेक सिंह, बाबा प्रदीप यादव, कौशल सिंह सहित अनेक भाजपा नेता उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know