इण्टरनेशनल साइन्स टीचर्स ओलम्पियाड में
सी.एम.एस. शिक्षिकाओं का प्रशंसनीय प्रदर्शन
लखनऊ, 30 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की तीन शिक्षिकाओं ने इण्टरनेशनल साइन्स टीचर्स ओलम्पियाड में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी शिक्षण प्रतिभा व प्रोफेशनल कौशल का परचम लहराया है। इन शिक्षिकाओं में
सी.एम.एस. अयोध्या रोड कैम्पस से सुश्री मुदिता बाजपेयी, सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस से सुश्री अनुपमा सिंह एवं सी.एम.एस. राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस के कैम्ब्रिज सेक्शन से सुश्री प्रिया छत्रवाल शामिल हैं। इस प्रतिष्ठित ओलम्पियाड में सी.एम.एस. शिक्षिकाओं ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर टाॅप 200 टीचर्स में अपना स्थान सुनिश्चित किया है एवं छात्रों में विज्ञान के प्रति रूचि विकसित करने व भावी पीढ़ी को विज्ञान की उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान की अपनी दक्षता एवं नवोन्मेषी शिक्षण प्रतिभा का परचम लहराया है। ओलम्पियाड का आयोजन शैक्षिक संस्था यूपीएजूकेटर्स के तत्वावधान में किया गया, जिसमें विश्व के 25 से अधिक देशों के 20,000 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स
श्री ऋषि खन्ना ने दी है।
श्री खन्ना ने बताया कि इस ओलम्पियाड में सी.एम.एस. शिक्षिकाओं की यह उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में उनकी प्रतिबद्धता, दक्षता व विशेषज्ञता का प्रमाणित करने के साथ ही विद्यालय की अनूठी ‘ब्राडर एण्ड बोल्डर’ शिक्षण पद्धति की विशेषता को भी दर्शाती है। इस ओलम्पियाड का उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षण प्रतिभा एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित के साथ ही उन उत्कृष्ट शिक्षकों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करना है जो अपनी कक्षाओं में रचनात्मकता, ज्ञान और कौशल से भावी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य हेतु सदैव समर्पित हैं। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने इस सफलता हेतु सी.एम.एस. शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई दी है।
.jpg)
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know