उतरौला बलरामपुर -जनपद की सबसे पुरानी और बड़ी तहसीलों में शुमार है, उतरौला तहसील आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिहाज़ से उपेक्षित है। यहां पर स्थित उतरौ ला बस स्टॉप,जो नगर व आस पास के सैकड़ों ग्रामीणों के लोगों के लिए यातायात कामुख्य केन्द्र है, वह भी अपनी बदहाल व्यवस्था और अव्यवस्थाओं के कारण यात्रियों की परेशानियों का केन्द्र बना हुआ है।
वर्षों पहले समाज सेवि यों और स्थानीय जन प्रतिनिधियों की मांग पर इसका सीमित रूप में आधुनिकीकरण जरूर हुआ, पर आज भी यहां शुद्ध पेयजल,स्वच्छ शौचालय, छायादार स्थल और यात्रियों के बैठने की उचित व्यव स्था नहीं है। बस स्टॉप पर बना सार्वजनिक शौचालय जर्जर अवस्था में बन्द पड़ा है, जिससे महिलाओं और वृद्धों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता  है। खासकर गर्मी के मौसम में जब तापमान चरम पर होता है,तो यात्रियों को खुले धूप में खड़ा रहना पड़ता है।
पेयजल की कोई व्यव स्था न होने के कारण दूर-दराज़ से आने वाले यात्री इधर-उधर पानी ढूंढते फिरते हैं, जिससे बीमारियों की आशंका बनी रहती है। वहीं यात्री प्रतीक्षालय की कमी और छायादार वृक्षों के अभाव के कारण यात्रि यों को लम्बे समय तक खड़े रहना पड़ता है।
इस बदहाल स्थिति के बावजूद भी उतरौला को आज तक बस डिपो का दर्जा नहीं मिला, जब कि नगर और आस-पास के क्षेत्रों से हजारों लोग प्रतिदिन यात्रा करते हैं। लखनऊ, कानपुर, दिल्ली जैसे प्रमुख रूटों पर चलने वाली रोडवेज बसें उतरौला बस स्टॉप पर रुकने के बजाय श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा से ही अपने गंतव्य को रवाना हो जाती हैं। इससे उतरौला के यात्रियों को कई किलोमीटर पैदल या निजी साधनों से अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है, जो कि समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। वर्तमान हालात को देखते हुए समाज सेवियों, बुद्धि जीवियों और क्षेत्रीय जनता की मांग है कि उतरौला बस स्टॉप को यथा शीघ्र बस डिपो घोषित किया जाए साथ ही साथ यहां पर यात्रियों के लिए स्वच्छ शौचालय, शुद्ध पेयजल, टीन शेड युक्त प्रतीक्षालय, छायादार पेड़ और साफ-सफाई जैसी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह केवल यातायात सुविधा का मामला नहीं, बल्कि हजारों नागरिकों की गरिमा है, स्वास्थ्य और सुविधा का विषय यह है। कि शासन-प्रशासन यदि उतरौला की जनता की लम्बे समय से चली आ रही मांग को गम्भी रता पूर्वक से लेकरकार्य वाही करता है, तो यह एक सराहनीय पहल होगी।
              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 
          

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने