उतरौला बलरामपुर - डुमरियागंज मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत लालगंज हरनीडीह, चिरकुटिया एवं पचपेड़ वा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉक्टर मुकेश कुमार रस्तोगी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा एक प्रभावी कार्यवाही की गई, जिसमें उतरौला में स्थित चल रहे बलरामपुर आर्थोपेडिक एवं न्यूरो क्लीनिक, चिरकुटिया में चल रहे राहुल कुमार द्वारा संचालित क्लीनिक, निशा क्लीनिक, फातिमा पाली क्लीनिक, पूर्वांचल हेल्थ केयर सेन्टर, आइसा हेल्थ क्लीनिक, चन्दा मौर्या के द्वारा संचालित क्लीनिक अवैध चल रहे नर्सिंग होम को सील कर दिया गया। इस कार्यवाही में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सन्तोष कुमार श्रीवास्तव ,डॉक्टर बी पी सिंह, डॉक्टर सी पी सिंह की टीम और स्था नीय पुलिस की मदद से अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम एवं क्ली क्निक को सील कर दिया गया है।सील किए गए सभी नर्सिंग होमएवं क्लीनिक बिना लाइसेंस और अनियमि त तरीके से चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे थे, जिससे मरीजों की जान को खतरा हो सकता था। टीम ने नर्सिंग होम की जांच की, और वहाँ विभिन्न अनधिकृत दवाइयाँ,उपकरण,और अस्वस्थ वातावरण पाया गया है। 
**मुख्य बिन्दु यह है कि**1.अवैध नर्सिंग होम में बिना लाइसेंस के चिकित्सा सेवाएं दी जा रही थी, 2. बिना योग्य कर्मचारियों से इलाज किया जा रहा था। 3.अस्वच्छ और गैर-मानक उपकरणों का इस्तेमाल भी हो रहा था।4.मरीजों कीसुरक्षा और स्वास्थ्य को गम्भीर खतरा था। स्वास्थ्य विभाग ने इस कार्यवाही में अवैध नर्सिंग होम के संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही साथ नागरिकों सेअपील की है कि वे हमेशा प्रमाणित और लाइसेंस प्राप्त स्वास्थ्य सेवाओं का ही चयन करें।किसी भी अवैध या अव्यवस्थि त स्वास्थ्य केन्द्र की सूचना सम्बन्धित अधि कारियों को दें।
              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
               उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने