बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
 लोनी। थाना ट्रानिका सिटी इलाके के पावी गांव में भूमाफियाओं ने प्लाट के फर्जी कागज बनाकर दिल्ली की एक महिला को बेंच दिया और उससे 25 लाख रुपए हड़प लिए। महिला को जब उसके साथ हुए धोखाधडी की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए महिला ने भूमाफियाओें से अपने पैसे मांगे लेकिन भूमाफियाओं ने मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। महिला परेशान होकर ट्रानिका सिटी थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी पुलिस ने महिला की तहरीर पर पांच भूमाफियाओं  के विरुद्व धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों की तलाश में थी कि गुरुवार को पुलिस ने एक भूमाफिया को धर दबोचा।
दिल्ली की रहने वाली सरोज पत्नी हजारीलाल ने पावी सादकपुर के पास कॉलोनी में  प्रोपट्री डीलर सद्दाम पुत्र वसीम, फुरकान अली, भोला रिजवान अली, मोहम्मद वसीम, रविन्द्र, खन्नानगर लोनी से प्लाट 25 लाख रुपए में खरीदा था लेकिन पांचों भूमाफियाओं ने महिला को प्लाट के फर्जी कागज बनाकर ‌दे दिए। जांच कराने पर महिला को उसके साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी मिली तो उसने भूमाफियाओं से अपने पैसे मांगे लेकिन भूमाफियाओं ने पैसे वापस करने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी  सरोज ने ट्रानिका सिटी थाने में पांचों भूमाफियाओं के विरुद्व रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस भूमाफियाओं की गिरफ्तारी के प्रयास में थी कि गुरुवार सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वसीम को उसके घर पावी से गिरफ्तार कर लिया। बाकी भूमाफियाओं की गिरफ्तारी के ‌लिए उनके संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। एसीपी सिधार्थ गौतम का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने