सी.एम.एस. के 18 छात्रों को भारत सरकार

द्वारा 72 लाख रूपये की स्काॅलरशिप

लखनऊ, 28 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के 18 मेधावी छात्रों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 72 लाख रूपये की स्काॅलरशिप से नवाजा गया है, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को चार लाख रूपये मिलेंगे। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्काॅलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका 

डा. भारती गाँधी ने इन सभी मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है और इस उपलब्धि हेतु विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। यह जानकारी 

सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना बताया कि इस स्काॅलरशिप के अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष 80,000/- रूपये अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2025 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टाॅप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्काॅलरशिप हेतु चयनित किया गया है।

श्री खन्ना ने बताया कि स्काॅलरशिप अर्जित करने वाले सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के 18 मेधावी छात्रों में मोहम्मद फैजान खान, श्रेष्ठ मेहरोत्रा, उर्वी दीक्षित, शौर्य प्रताप सिंह, अग्रज शुक्ला, दिव्यांशु मौर्या, प्रणव सूरी, यशस्व समतानी, यशराज सिंह, अथर्व सिन्हा, जेसन स्टीव मदान, नमन वैश्य, प्रशस्ति यादव, रुशील सक्सेना, शाल्वी त्रिपाठी, वैभवी पटेल, तरुष सिंह एवं कुँवर उत्कर्ष शामिल हैं। इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है। 


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने