भारत सरकार द्वारा सी.एम.एस. के 15 छात्रों

को चार-चार लाख रूपये की स्काॅलरशिप

लखनऊ, 28 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस के 15 मेधावी छात्रों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा चार-चार लाख रूपये की स्काॅलरशिप से नवाजा गया है। इस प्रकार, सी.एम.एस. के इन सभी 15 मेधावी छात्रों को भारत सरकार द्वारा 60 लाख रूपये की स्काॅलरशिप प्रदान की जायेगी। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि भारत सरकार की स्काॅलरशिप अर्जित करने वाले सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस के 15 छात्रों में आरोही ठाकुर, आशी त्रिपाठी, अभिनव सिंह, दानिया हसन, मनस्वी चैधरी, नक्षत्र सिंह, ओज गुप्ता, प्रांजली सिंह, शिवांग कुमार शुक्ला, शिवेन्द्र द्विवेदी, सोहम त्रिपाठी, सूर्य विक्रम सिंह, सुयश गुप्ता, वेदांत अग्रवाल एवं विवान मेहरोत्रा शामिल हैं। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक व प्रेरणादायी वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने विद्यालय के इन होनहार छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की है।

श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. छात्रों को यह स्काॅलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) बोर्ड परीक्षा-2025 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टाॅप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु इन छात्रों को विज्ञान की उच्चस्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्काॅलरशिप हेतु चयनित किया गया है।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने