बलरामपुर-आज 15.06.2025 को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा माo गृहमंत्री भारत सरकार, माo मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की गरिमामई उपस्थिति में डिफेंस एक्सपो ग्राउंड वृंदावन योजना लखनऊ में आयोजित "पुलिस आरक्षी भर्ती 2023" के सफल अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को रिजर्व पुलिस लाइंस बलरामपुर में बड़ी स्क्रीन पर देखा गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायत  डीoकेo श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
 इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी द्वारा अपने-अपने कार्यालय पर व समस्त थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीo द्वारा थाना स्तर पर नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को देखा गया व व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। 

          हिन्दी संवाद न्यूज से
            रिपोर्टर वी. संघर्ष 
               बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने