उतरौला बलरामपुर -तहसील उतरौला में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल कुमार पाण्डेय ने सभी जन समस्याओं को सुनीं और उनको जल्द से जल्द व निष्पक्ष निस्ता रण के लिए सभी सम्बन्धित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया।
इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने पुलिस, राजस्व,भूमि विवाद, अतिक्रमण पारिवारिक झगड़े पेयजल संकट, बिजली की समस्या, और अन्य स्थानीय मुद्दों से जुड़ी शिकायतेंप्रस्तुत कीं। अपर पुलिस अधी क्षक ने शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए मौके पर ही टीम बना कर जांच कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विशाल कुमार पाण्डेय ने कहा कि जनता की समस्याओं का समय बद्ध और निष्पक्ष समा धान प्रशासन की प्राथ मिकता है। शिकायतों की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी राजस्व व पुलिसविभाग केअधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्ता रण समय सीमा के अन्दर ही करें। जिन शिकायतों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से होना आवश्यक है,उन्हें सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित रिपोर्ट सहित अग्रसारित करें, ताकि समय रहते समाधान हो सके।समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों की उपस्थिति में दर्जनों मामलों पर तत्काल कार्यवाही शुरू कर दी गई है।शिकायतकर्ताओं ने समाधान दिवस के आयोजन को प्रशास निक पारदर्शिता और जनता से संवाद का अच्छा माध्यम बताया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आम नागरि कों की समस्याओं को सीधे प्रशासनिक अधि कारियों के सामनेप्रस्तुत कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर कई विभागों के अधिकारी पुलिस कर्मी,राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, कानूनगो और ग्राम सचिव भी मौजूद रहे।यह समाधान दिवस न केवल प्रशास निक सक्रियता का प्रतीक है, बल्कि जनता में विश्वास निर्माण की दिशा में भी एक सार्थक प्रयास सिद्ध हो रहा है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know