सी.एम.एस. कैम्ब्रिज टीम ‘बेस्ट इन साउथ एशिया’ 

एवं ‘सस्टेनबिलिटी अवार्ड’ से सम्मानित

लखनऊ, 16 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस के कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्र टीम ने इण्टरनेशनल साइंस कम्पटीशन में दोहरा सम्मान ‘बेस्ट इन साउथ एशिया अवार्ड-2025’ एवं ‘सस्टेनबिलिटी अवार्ड-2025’ अर्जित कर विश्व पटल पर लखनऊ गौरव बढ़ाया है। सी.एम.एस. कैम्ब्रिज छात्र टीम को ‘बेस्ट इन साउथ एशिया अवार्ड’ उसकी सर्वश्रेष्ठ शोध परियोजना ‘मिट्टी से सतत ऊर्जा: माइक्रोबियल ईंधन सेल द्वारा गोमती नदी के प्रदूषकों की 

जैव ऊर्जा क्षमता का मूल्यांकन’ हेतु प्रदान किया गया है, जबकि पर्यावरण से सम्बन्धित मुद्दों के व्यावहारिक समाधान, तथ्यपूर्ण विष्लेषण एवं गहन अनुसंधान प्रस्तुत करने हेतु ‘सस्टेनबिलिटी अवार्ड’ से नवाजा गया है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रतिष्ठित सम्मान अर्जित करने वाली 

सी.एम.एस. कैम्ब्रिज छात्र टीम में शयान सिद्दीकी, आद्विक सक्सेना, नूरा इनायती, शरण्य वत्स एवं आरिनी शामिल हैं। खास बात यह है कि सी.एम.एस. कैम्ब्रिज छात्र टीम को लगातार दूसरी बार इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स 

श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल ने सी.एम.एस. छात्रों के प्रोजेक्ट की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा है कि सी.एम.एस. छात्रों द्वारा प्रस्तुत शोध अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रासंगिक है।

सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने वैश्विक स्तर पर सी.एम.एस. छात्रों की दोहरी उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है,साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने भी सी.एम.एस. छात्रों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे सम्पूर्ण सी.एम.एस. परिवार गौरवान्वित है। यह उपलब्धि सी.एम.एस. छात्रों के सामाजिक उत्थान की प्रतिबद्धता व उनके वैश्विक वैज्ञानिक दृष्टिकोण का स्पष्ट प्रमाण है।

श्री खन्ना ने बताया कि इस परियोजना के अन्तर्गत सी.एम.एस. छात्र टीम ने अपनी शिक्षिका डा. सबीना रियाज के मार्गदर्शन में माइक्रोबियल ईंधन सेल प्रौद्योगिकी का उपयोग करके गोमती नदी प्रदूषकों से स्वच्छ ऊर्जा प्राप्त करने के उपाय सुझाये हैं, जिसके लिए सी.एम.एस. छात्रों ने छह अलग-अलग प्रकार की मिट्टी का प्रयोगशाला परीक्षण, गहन वैज्ञानिक विश्लेषण एवं अनुसंधान के उपरान्त अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। 

श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति लगातार प्रेरित करता है, साथ ही उनकी रूचि के क्षेत्र में प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र दिन-प्रतिदिन अपनी बहुमुखी प्रतिभा से राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने