उतरौला बलरामपुर - भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने सोमवार को बलिदान दिवस के अवसर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर पुण्यतिथि का आयोजन किया गया। और उनके किए गए राष्ट्रीय व सामाजिक कार्य का स्मरण भी किया गया। दो मिनट का मौन रख उनको नमन भी किया। उतरौला भाजपा कार्या लय पर कार्यकर्ताओं ने यह कार्यक्रम आयोजित किया। विधायक राम प्रताप वर्मा व चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता ने कहा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता व अखंडता के लिए प्राणों को न्योछावर कर दिया है। इसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। वह एक प्रखर राष्ट्रवादी थे। कभी अपने सिद्धान्तों से समझौता नहीं किया। सम्पूर्ण जीवन उपलब्धियों के साथ साथ त्याग से भरा हुआ है। भाजपा विधानसभा संयोजक सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज उन्हीं की प्रेरणा, त्याग और समर्पण की देन है, कि केन्द्र सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाने का निर्णय लिया। नगर अध्यक्ष फ़रिन्द्र गुप्ता ने कहा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने जीवन के अल्पकाल में राष्ट्र को नई दिशा देने का काम किया है।इनके बताए हुए सिद्धान्तों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र वाद को नई धारा देने का काम किया। जिसे केन्द्र व प्रदेश सरकार मूर्त रूप दे रही हैजिला संयोजक महेंन्द्र प्रताप सिंह ने कहा श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक, शिक्षाविद्, देश भक्त व भारत की अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पथ प्रदर्शक थे। इनकेबताए आदर्शों पर चलकर ही राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है। इस मौके पर रोहि राज गुप्ता, रमे श जयसवाल,सुधीर पटे ल दीपक गुप्ता,ओम प्रकाश गुप्ता,विकास कुमार,कपिल कुमार, संजय गुप्ता,बलराम गुप्ता,दुर्गा प्रसाद, राज कुमार कौशल सभासद सहित भाजपा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

       हिन्दी संवाद न्यूज से
      असगर अली की खबर
        उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने