अम्बेडकरनगर, 11/06/2025। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद ने बुधवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही, उन्होंने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता तथा चुनौतियों पर चर्चा की।
गीता बिंद ने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएँ मिलें, इसके लिए अस्पताल प्रबंधन को निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है। अस्पताल प्रशासन ने सभी सुविधाओं की जानकारी दी और आवश्यक सुधारों का आश्वासन दिया।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know