उतरौला बलरामपुर- भीषण गर्मी के चलते क्षेत्र में पशु पक्षियों की प्यास की शिद्दत को देखते हुए उतरौला के समाज सेवियों ने सूखे तालाब में अपने निजी खर्चे से पानी भरवाकर एक अनूठी मिसाल पैदा की है। समाजसेवी रिजवान सिद्दीकी पिंटू, एजाज मलिक शकील इदरीसी, इकबाल सिद्दीकी, युसूफ इकबाल ने अपने निजी खर्चे से उतरौला से सटे अल्लाह नगर फगुइया मार्ग पर स्थित सूखे पड़े लम्बुइया में स्थित तालाब में पानी भरवाया है। समाज सेवियों की पहल से जीव-जंतुओ को गर्मी से राहत मिली हैसमाज सेवियों ने बताया कि इस भीषण गर्मी में पशु पक्षी पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते थे। प्यास से व्याकुल होकर कई पशु पक्षी तड़प- तड़प कर अपना दम तोड़ दिया है। इस स्थि ति को देखते हुए इन समाज सेवियों ने यह सराहनीय पहल की।कि जिन लोगों ने भी इस सराहनीय कार्य को देखा व सुना उन सभी ने इस नेक कार्य के लिए समाज सेवियों का आभार व्यक्त किया है। स्थानीय लोगों का कह ना है कि यह लोग हमे शा गरीब और जरूरत मंद लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। और साथ ही पशु पक्षि यों का भी ख्याल रखते हैं। सूखे लम्बुइया में स्थित तालाब कोसमाज सेवियों ने पानी भरवा कर पशु पक्षियों व तालाब को नया जीवन दिया है। लम्बे समय से सूखा पड़ा यह तालाब अब जल से भर गया है। गर्मी के मौसम में पानी की तलाश में भटक रहे पशु-पक्षियों को इससे बड़ी राहत मिली है। तेज धूप और भीषण गर्मी में यह तालाब उनके लिए वर दान साबित हो रहा है। इस पहल को क्षेत्र में सराहना हो रही है। स्थानीय लोग इनसमाज सेवियों को पशु पक्षियों का मसीहा कह रहे हैं। यह कार्य न केवल पशु-पक्षियों के लिए लाभ दायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी अच्छा उदाहरण है।

       हिन्दी संवाद न्यूज से
     असगर अली की खबर
     उतरौला बलरामपुर। 
    

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने