मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सी.एम.एस. के 16 टापर्स सम्मानित
प्रदेश भर के 166 मेधावियों का हुआ सम्मान
लखनऊ, 12 जून। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज लोकभवन के आॅडिटोरियम में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में सिटी मोन्टेसरी स्कूल के आई.सी.एस.ई. व आई.एस.सी. के 16 नेशनल टापर छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में पूरे प्रदेश के इण्टर व हाईस्कूल के सभी बोर्डाे के कुल 166 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इन सभी छात्रों को मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने एक-एक लाख रूपये का नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र व टैबलेट प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका व प्रख्यात शिक्षाविद्
डा. भारती गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रों की अभूतपूर्व सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सम्मानित होने वाले सभी मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह जानकारी
सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है।
श्री खन्ना ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित होने वाले सी.एम.एस. के 16 टाॅपर छात्रों में आई.एस.सी. (कक्षा-12) से वेदिका वत्स, त्वेशा गर्ग, समर्थ द्विवेदी, प्रणव सूरी, आशीष शुक्ला, श्रेया वर्मा, गौरिका लूथरा, आरुषी सिंह चैहान शामिल हैं जबकि आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) से आद्या चैहान, पलक राय, सोमांश कुमार सिंह, सार्थक सिंह, तमरीन जारा, तेजस श्रीवास्तव, अभिनव जैन एवं शुभ वाजपेयी शामिल हैं। श्री खन्ना ने बताया कि इस वर्ष आई.एस.सी. व आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षाओं में सी.एम.एस. के 72 छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसमें 46 छात्र आई.एस.सी. (कक्षा-12) के एवं 26 छात्र आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) के शामिल हैं। इन सभी छात्रों को सी.एम.एस. द्वारा भी एक-एक लाख रूपये नगद पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know