उतरौला बलरामपुर- प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को ज़मीन पर उतारने का दावा करने वाली नगर पालिका परिषद उतरौला के सफाई प्रबंधनों की पोल अब खुलने लगी है। मोहल्ला रफ़ी नगर वार्ड नम्बर आठ में स्थित कार्यालय रजिस्ट्री आफिस के सामने बीते कई वर्षों से साफ सफाई के न होने से घासफूस व गेदवर की झाड़ियां के होने के कारण स्थानीय लोग नारकीय स्थिति में जीने को मजबूर हैं। स्थानीय लोग मास्टर अब्बास खां, गुलाम हुसैन खां,नसीम अहमद खां, अय्यूब खां, शमीम रिजवी, मोहम्मद रफीक हैदर अली हासिल कारपेंटर सहित आदि लोगों ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत नगर पालिका के सभासद, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि और नगर पालिका अधिका रियों से की है। लेकिन अभी तक कोई कार्य वाही नहीं की गई है। रजिस्ट्री आफिस पर आये दिन सैकड़ों लोगों का आवागमन रहता है। रजिस्ट्री आफिस के सामने के अगल बगल गन्दगी का अम्बार लगा रहता है। और बड़े बड़े घास फूस व गेदवर के लगने से जहरीले जान वरो का आवागमन भी बना रहता है। कभी भी दुर्घटना का सबब बन सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेरे घर के पीछे बड़े बड़े गेदवर के उग आने से कई बार सांप हमारे घर में घुस आए हैं। जिससे हम लोगों को सांप से खतरा बना रहता है। इसके कई बार नगर पालिका के सभासद, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि,व नगर पालि का के अधिका रियों कर्मचारियों से शिकायत की गई है। नगर पालिका के सफाई कर्मियों को भेजकर रजिस्ट्री आफिस के सामने साफ सफाई करके अपना खाना पूर्ति करके चले जाते हैं। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सफाई की व्यवस्था नहीं हुई,तो वे पालिका कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने को विवश होंगे।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने