उतरौला बलरामपुर - माह मई के पहले ही सप्ताह के बाद से ही नगर सहित ग्रामीण अंचलों में गर्मी का प्रकोप बड़ी तेज़ी से बढ़ रहा है। दिन-प्रतिदिन बढ़ती गर्मी और लू के कारण लोग गर्मी के सितम से बचने के लिए खासे सतर्क हो गए हैं। ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सी पी सिंह ने इस मौसम में गर्मी और लू से बचाव के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिया हैं।
डॉक्टर सी पी सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में शरीर पर अत्यधिक दबाव पड़ता है,और लू से स्वास्थ्य पर गम्भीर असर भी पड़ सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि गर्मी में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इस बारे में विस्तार रुप से जान कारी दी।उन्होंने यह भी कहा कि गर्मी में शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है। डॉक्टर. श्री सिंह नेलोगों को सलाह दी है कि दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने की आदत डालें। अत्यधिक तैलीय और मसालेदार भोजन से बचें। हल्का और ताजे फल तथा सब्जियां खाने की भी सलाह दी है,क्योंकि ये शरीर में पानी बनाए रखने में मदद करते हैं। विशेष रूप से दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच सूर्य की किरणें अधिक तेज़ होती हैं। इस दौरान बाहर निकलने से बचें। अगर बाहर निकलना ज़रूरी हो, तो सिर पर कपड़ा ढककर रखें और सन स्क्रीन का उप योग करें। यदि बाहर जाना ही हो तो छांव वाले स्थानों या वातानु कूलित स्थानों में रहें। जब भी बाहर निकलें, पानी की बोतल साथ में जरूर रखें। गर्मी में शारीरिक श्रम से शरीर में अधिक पसीना आता है, जिससे शरीर मेंपानी की कमी हो सकती है। अत्यधिक श्रम करने से बचें और आराम करने की आदत डालें।
अल्कोहल और कैफीन शरीर में पानी की कमी कर सकते हैं, इसलिए इनका सेवन कम से कम करें। तेज़ हवाएं, विशेष रूप से लू,शरीर को और अधिक थका सकती हैं। ऐसे में, लू के समय बाहर निकलने से पूरी तरह बचनाचाहिए।
डॉक्टर सी पी सिंह ने यह भी कहा कि अगर किसी को लू लग जाए या गर्मी के कारण शरीर में कोई समस्या उत्पन्न हो, तो उसे तुरन्त नज़ दीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज के लिए ले जाना चाहिए। लू के लक्षणों में सिर दर्द, मिचली, शरीर में अकड़न,और अत्यधि क पसीना आनाशामिल हो सकते हैंसामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला में चिकित्सकों के द्वारा गर्मी के प्रभाव से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं ताकि लोग इस भीषण गर्मी से सुरक्षित रह सकें।गर्मी का मौसम शरीर के लिए कठिन होता है, लेकिन अगर हम डॉक्टर सी पी सिंह की सलाह को सही तरीके से अपनाएं, तो हम इस मौसम से न सिर्फ सुरक्षित रह सकते हैं,बल्कि आप लोग स्वस्थ भी रह सकते हैं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know