उतरौला बलरामपुर - गोरखपुर से बलरामपुर जा रहे सपा के प्रदेश अध्यक्ष का उतरौला कार्यालय पर सपा कार्यकताओं के द्वारा फूल माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। उतरौला सपा कार्यालय पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।उसके बाद में प्रेस वार्ता करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहलगाम घटना में मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा मिला है, और उन्हें पूरी सुविधाएं भीमिलनी चाहिए।जब जब देश पर संकट आया है हमा रे वीर जवानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर बढ़ चढ़कर मुकाबला किया है। सपा ने हमेशा ही सैनिकों का सम्मान किया है। देश की रक्षा अग्निवीर योजना से सम्भव नहीं है इसके लिए सेना में पूर्ण रूप से नौकरी देनी चाहिए।उतरौला विधान सभा क्षेत्र से बाहरी नेताओं को प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि स्थानीय नेता व कार्य कर्ता के बल पर 2027 में पी डी ए को पूर्ण बहु मत की सरकार बना एगी। सपा प्रदेशअध्यक्ष को डॉक्टर एहसानखान ने माला पहनाकर व अंग वस्त्र भेंटकरउनका स्वागत किया। इस मौके पर मोहम्मद अबरार खा, शत्रोहन प्रसाद वर्मा उर्फ पवन भट्ठा, पूर्व प्रधान छब्बू शाह, डाक्टर रफ़ीउल्लाह खां, निहाल खान,अनवारूल खान, आफाक कुरैशी, शह शाह खान, अशफाक, मोहम्मद मसी व डॉक्टर शादाब सहित तमाम सपा के पदाधिकारी व  कार्यकर्ता मौजूद रहे।इसी क्रम में बाबा फक्कड़ दास चौराहे पर सपा के वरिष्ठ नेता राम दयाल यादव के नेतृत्व में सपा कार्कर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। राम दयाल यादव ने प्रदेश अध्यक्ष को माला पहना कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव,नग र अध्यक्ष सकील इदरी शी, मोहम्मद शमीम, रक्षा राम उर्फ मोटे यादव ,आबिद अली खां सहित तमाम सपा कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

         हिन्दी संवाद न्यूज से
        असगर अली की खबर
          उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने