उतरौला बलरामपुर- नगर में स्थित टाइनी टाट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र -छात्राओं ने इस वर्ष भी कक्षा 12 और कक्षा 10 केपरीक्षा परिणामों में शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय के छात्र-छात्रा ओं ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से उच्चतम अंक प्राप्त किए हैं, जिससे विद्या लय का नाम रोशन किया है।इस वर्ष कक्षा 12 की परीक्षा में प्राची कौशल ने 88.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉपर्स लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया। वहीं पर सृष्टि शर्मा ने 88% अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई तो मोहम्म द हैदर ने 82.2% अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।कक्षा 12 में अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं में अरुण कुमार 79%, ओवैश रजा 78.2% तथा शिव प्रताप 78% है।कक्षा 10 में कृष्णा कुमार ने 83% अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहले स्थान पर अपनी जगह बनाई,जबकि शगुन गुप्ता ने 82.5% अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं पर विकास मौर्य 81% अंक प्राप्त कर तीसरे और इशिका सोनी 80.5% अंक प्राप्त कर चौथे स्थान पर रही।
विद्यालय के डायरेक्टर, सैफ अली ने कहा कि हमारे विद्यालय केछात्र- छात्राओं ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए हैं। यह उनके कठिन परिश्रम समर्पण और शिक्षकों के मार्ग दर्शन का परिणाम है। मैं सभी टॉपर्स को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ, और भविष्य में भी इसी तरह की सफल ता की कामना करता हूँ। हम हमेशा अपने छात्रों को बेहतरीन शिक्षा देने के लिए प्रति बद्ध हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीषकुमार सिंह ने कहा कि हमारे विद्यालय के सभी छात्र- छात्राओं ने इस वर्षशान दार प्रदर्शन किया है। कक्षा 12 और कक्षा 10 के टॉपर्स ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और समर्पण से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। यह सफलता विद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। मैं अपने सभी छात्रों को उनके मेहनत और प्रद र्शन के लिए बधाई देता हूँ। विद्यालय की इस सफलता से न केवल छात्रों का मनोबल बढ़ा है, बल्कि यह विद्यालय के समग्र शिक्षा स्तर को भी दर्शाता है। इस सफलता के साथ ही विद्यालय ने एक और अध्याय जोड़ा है जो आने वाले वर्षों में और भी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने