उतरौला बलरामपुर -गैडास बुजुर्ग में स्थित जामिया बैतूल उलूम इण्टर कॉलेज धरमपुर की एक मेधावी छात्रा फातिमा ने इण्टर मीडिएट परीक्षा में बलरामपुर जनपद में आठवां स्थान प्राप्त कर न केवल अपने कालेज बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इण्टर मीडिएट की परीक्षा 2025 में फातिमा ने 88.6% अंकों के साथ उत्तीर्ण हासिल कर यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और सही मार्ग दर्शन से कुछ भी असंभव नहीं है। इण्टर मीडिएट परीक्षा में जिला टापर में शामिल हुई, फातिमा को स्कूल के प्रबंधक की ओर से सम्मानित किया गया। फातिमा ने कहा कि उनका लक्ष्य यह था कि डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना है।फातिमा ने कहा कि यहसफलता केवल मेरी मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि जे बी इण्टर कॉलेज के उत्कृष्ट शिक्षण स्तर,अनु शासित वातावरण और समर्पित शिक्षकों कीयह देन है।फातिमा की इस शानदार उपलब्धि पर प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं समस्त विद्यालय के परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। और उनके उज्ज वल भविष्य की कामना भी की। प्रधानाचार्य गयासुद्दीन खान ने कहा कि विद्यार्थी जीवन तप स्या का जीवन है। इस उम्र में अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देकर विद्या र्थी सफलता की ऊंचाइ यों को छू सकते हैं। विद्यालय ने शुरू से ही बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ही जोर डाला है।केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों,अनुशासन और नेतृत्व क्षमता केविकास पर भी हम लोग लगा तार काम कर रहे हैं। और हमारे समस्त शिक्षकगण का मार्ग दर्शन और प्रेरणा फातिमा जैसे छात्रों के जीवन निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जे बी इण्टर कॉलेज का यह आदर्श वातावरण छात्रों को अपने लक्ष्य तक पहुँचा ने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह केवल एक शुरु आत है आगे भी इस कालेज के छात्र कठिन परिश्रम करते हुए न केवल जिले का बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। जे बी इण्टर कॉलेज शिक्षा का वह केन्द्र, जहाँ से भविष्य में ही चमकते सितारे निकल रहे हैं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know