बहिन प्रिया पटेल सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेंद्र नगर प्रदेश में सातवां स्थान
बहन प्रतीक्षा शुक्ला कक्षा 12 मैथ्स ग्रुप में जिले में पहला स्थान सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेंद्र नगर
भैया यश त्रिपाठी कक्षा 12 मैथ ग्रुप में जिले में तीसरा स्थान सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेंद्र नगर
विवेक कुशवाहा 490/500 (98%)
कक्षा 10 में जिले में प्रथम स्थान
*सरस्वती देवेंद्रनगर के छात्रों ने जिले व प्रदेश में प्राप्त किए स्थान*
*होनहार बिरवान के होत* *चिकने पात,* इस कहावत को सच करते हुए विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों ने माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम 2025 के कक्षा 10वीं व 12वीं में *प्रदेश* व *जिले* में अपना स्थान बनाकर विद्यालय का नाम नगर, जिला, व प्रदेश में रोशन किया |
विद्यालय की बहिन प्रिया पटेल कक्षा 10वीं में 500 पूर्णांक में 494 अंक (98.8%) प्राप्त कर *प्रदेश की प्रवीण सूची* में *7वा* स्थान प्राप्त किया, तथा भैया विवेक कुशवाहा कक्षा 10वीं में 500 पूर्णांक में 490 अंक (98%) प्राप्त कर *जिले में प्रथम स्थान* प्राप्त किया है |
साथ ही विद्यालय के कक्षा 12वीं गणित समूह की बहिन प्रतीक्षा शुक्ला ने 500 पूर्णांक में 481 अंक(96.2%) प्राप्त कर *जिले में प्रथम* स्थान प्राप्त किया, तथा भैया यश त्रिपाठी ने 500 पूर्णांक में 474 अंक (94.8%) प्राप्त कर *जिले में* *तृतीय* स्थान प्राप्त किया है |
विद्यालय के प्राचार्य श्री *पूरन सिंह* जी ने प्रदेश व जिले में स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहनों को बधाई दी, साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की |
विद्यालय के आचार्य परिवार के सतत परिश्रम, लगनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा से किए गए कार्य से ही विद्यालय का परीक्षा परिणाम प्राप्त हुआ है | इसलिए समस्त आचार्य परिवार को भी बधाई दी |
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know