जलालपुर, अंबेडकरनगर। विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री (पिछड़ा मोर्चा) रामचंद्र सिंह प्रधान को जलालपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। पूर्व नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।
नगर मंत्री अमित गुप्ता के आवास पर रामचंद्र सिंह प्रधान पटका पहनाकर और पुष्पवर्षा से सम्मानित किया गया। इस दौरान स्थानीय व्यापारियों और पार्टी समर्थकों ने 'जय श्री राम' के नारों से उनका उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक मनीष सोनी के घर जाकर उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली, जो हाल ही में चोटिल हुए थे। उन्होंने कहा, भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है। इन्हीं के समर्पण और मेहनत के बल पर भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।
इस अवसर पर पिछड़ा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न सोनी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल, नगर महामंत्री विकास निषाद, भाजपा नेता प्रहलाद शर्मा, रवींद्र भारती, शुभम पांडे, व्यापारी आदित्य गोयल और सीताराम अग्रहरि सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रामचंद्र सिंह प्रधान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, आप सभी के स्नेह और उत्साहपूर्ण स्वागत के लिए मैं हृदय से आभारी हूँ।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know