प्रदेश में 06 नवीन गो संरक्षण केन्द्रों के निर्माण हेतु 480.72 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत
लखनऊ: 29 मई, 2025
उत्तर प्रदेश सरकार ने निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए प्रदेश के 05 जनपदों में 06 नवीन गो संरक्षण केन्द्रों के निर्माण हेतु 04 करोड़ 80 लाख 72 हजार रूपये की धनराशि वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्वीकृत की है। स्वीकृत धनराशि से बाराबंकी के सनौली, प्रतापगढ़ के ढिंगोसी, चित्रकूट के ऊँचीडीह, मीरजापुर के परसिया शहर एवं देवरी कला तथा रायबरेली के डलमऊ में गो संरक्षण केन्द्रों की स्थापना की जायेगी। प्रत्येक केन्द्र हेतु 80.12 लाख रूपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है।
इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी करते हुए निदेशक, प्रशासन एवं विकास पशुपालन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं। शासनादेश में कहा गया है स्वीकृत की जा रही धनराषि निदेषक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग द्वारा आहरित कर सीधे संबंधित कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करायी जाएगी। स्वीकृत की रही धनराशि से वृहद् गो-संरक्षण केन्द्र का निर्माण कार्य ससमय पूर्ण कराने एवं केन्द्र के अग्रतर संचालन की पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित जिलाधिकारी की होगी। स्वीकृत की जा रही धनराशि का व्यय/उपयोग योजना के मार्गदर्शक सिद्धान्तों गाइडलाइन्स के अनुरूप करते हुए व्यय विवरण सहित उपयोगिता प्रमाणपत्र शासन को उपलब्ध कराया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know