बलरामपुर-शासन द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं महिला उत्पीड़न के मामलों में महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य हेतु सदस्य, राज्य महिला आयोग श्रीमती जनक नंदिनी द्वारा जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विकास खंड तुलसीपुर सभागार में महिला जनसुनवाई की गई एवं संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। 
जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कुल 05 मामलों की सुनवाई की गई। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से तत्काल समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण  कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। 
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
इसके उपरांत सदस्य महोदया द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया एवं मरीजों से वार्ता की गई तथा उन्होंने अस्पताल में बेहतर साफ सफाई की व्यवस्था एवं मरीज के बेहतर इलाज का निर्देश दिया। 
इसके उपरांत उन्होंने वृद्धा आश्रम आबर का भ्रमण किया एवं वृद्धजनों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया , सभी व्यवस्थाएं अच्छी मिली। 

           हिन्दी संवाद न्यूज से
             रिपोर्टर वी. संघर्ष
                बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने