उतरौला बलरामपुर - संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर टाइनी टाट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल उतरौला में निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह था कि बच्चों को बाबा साहेब के जीवन, संघर्षों और सामाजिक योगदान से परिचित कराना था।इस प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। बच्चों ने निबंधों में डॉक्टर अम्बेडकर के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं जैसे उनका प्रारम्भिक जीवन, शिक्षा के प्रति संघर्ष, सामाजि क सुधारों में भूमिका, संविधान के निर्माण में योगदान आदि पर विस्तार पूर्वक से प्रकाश डाला। वहीं पेंटिंग प्रति योगिता में भी बच्चों ने अम्बेडकर जी के चित्र पर सामाजिक समानता और शिक्षा जैसे विषयों को सुन्दर रंगों में उकेरा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के डायरेक्टर सैफ अली ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, कि डॉक्टर भीमराव अम्बेड कर ने केवल एक महान विधिवेत्ता थे, बल्कि उन्होंने समाज में समान ता, शिक्षा और मानवा धिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। आज की पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। 
इस प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह ने विजयी सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन में बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं। बाबा साहेब के जीवन से सीख लेकर यदि बच्चे आगे बढ़ते हैं, तो समाज और राष्ट्र दोनों का भविष्य उज्ज्वल होगा।"  इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण उप स्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अनिल कुमार गुप्ता ने किया।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने