आज दिनांक 02.04.2025 को  पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा श्री अमित पाठक  व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा आदि शक्ति मां पाटेश्वरी देवी मंदिर तुलसीपुर में चैत्र नवरात्रि में लगे मेले में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मेला परिसर का किया गया भौतिक निरीक्षण।
निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा मन्दिर मेला परिसर का निरीक्षण कर मेला कंट्रोल रूम, CCTV कंट्रोल रूम, पुलिस सहायता केंद्र, तीर्थ स्थल, मन्दिर गौशाला, बैरियर एवं पार्किंग व्यवस्था व आस-पास क्षेत्र आदि का भ्रमण कर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु संबंधित को दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री योगेश कुमार व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री बृजनन्दन राय व अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

                 हिन्दी संवाद न्यूज से
                   रिपोर्टर वी. संघर्ष
                     बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने