उतरौला बलरामपुर - समाजवादी पार्टी के होर्डिंग में बाबा साहब अम्बेडकर की तस्वीर को काटे जाने से भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ डाक्टर भीम राव अम्बेडकर चौराहे उतरौला पर धरना प्रदर्श न कर सपा के खिलाफ नारे बाजी की गई। होर्डिंग में बाबा साहब अम्बेडकर की तस्वीर को आधा काटकर आधे हिस्से में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की तस्वीर लगाया गया है।
भाजपा विधायक राम प्रताप वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा, कि अखिलेश ने अपने कार्य काल में कई बार बाबा साहब भीमराव अम्बेड कर का अपमान किया है। ऐसे में अखिलेश यादव से तुलना करते हुए पोस्टर को बनवाना एक उनका अपमान करना है विधान सभा  संयोजक सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सपा के द्वारा किये गए बाबा साहेब के अपमान के विरोध में भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने  29 अप्रैल को भाजपा के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि एवं सभी कार्यकर्ताओ ने बाबा साहेब की प्रतिमाओं के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया है। नगर अध्यक्ष फ़रिन्द्र गुप्ता ने कहा कि एक तस्वीर में आधा चेहरा बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर का है,जब कि आधा चेहरा अखि लेश यादव का दिखाया गया है। इस पोस्टर को लेकर बवाल मच गया। इस मौके पर महेन्द्र प्रताप सिंह, देवा नन्द गुप्ता,ओम प्रकाश गुप्ता सी बी माथुर, दुर्गाप्रसाद नीरज कुमार गुप्ता, लाल जी तिवारी, रोहित कुमार राज, राहुल राज गुप्ता, धर्मवीर चौरसिया कृष्ण कुमार, महेशगुप्ता अंकुर कुमार गुप्त, राज कुमार कौशल, बलराम गुप्ता, सहित दर्जनों भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
          असगर अली की खबर
           उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने