बलरामपुर- आज दिनांक 02.04.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव द्वारा जनपद में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस बल के साथ थाना को. उतरौला के मुख्य बाजार व अन्य मुख्य चौराहों पर फ्लैग मार्च कर लोगो में सुरक्षा/सहयोग भाव जागृत कर पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु पुलिस सहायता एवं सुरक्षा के प्रति आमजन को आश्वत किया गया। 
फ्लैग मार्च के दौरान व्यापारियो,संभ्रान्त व्यक्तियों व आमजन से वार्तालाप कर उनसे उनकी समस्याएं एवं और बेहतर व्यवस्था हेतु उनसे सुझाव लिया गया, उन्हे सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा अपर पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सभी को आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गयी साथ ही माहौल खराब करने वाले शरारती तत्वों की तत्काल सूचना पुलिस को देने  पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की गयी। अराजक तत्वों व सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक अफवाह व भड़ाकाऊ टिप्पणी करने वालों की गतिविधियों पर  साइबर/ सोशल मीडिया सेल द्वारा निरंतर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। 
फ्लैग मार्च के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना को. उतरौला मय पुलिस बल मौजूद रहे।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
             रिपोर्टर वी. संघर्ष
                बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने