उतरौला,बलरामपुर-  17 अप्रैल। 
 बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड, इटई मैदा चीनी मिल में स्थित बजाज देवालय में छ: दिवसीय स्थापत्य वास्तु कथा ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस के उद्बोधन में आचार्य सुशील बलूनी ने वास्तु शास्त्र के पूरक विषय संख्या ज्योतिष पर विस्तार से चर्चा की। आचार्य जी ने नौ अंकों के साथ -साथ शून्य एवं अनंत पर विशेष बल देते हुए बताया कि स्वयं को शून्य से विभाजित कर अनंत की प्राप्ति करना ही जीवन का परम उद्देश्य है। सातों वारों के नाम से सात ग्रह हैं, इसके अतिरिक्त राहु व केतु छाया ग्रह के रूप में विद्यमान हैं।
आचार्य बलूनी के अनुसार कोई भी ग्रह ख़राब नहीं व कोई भी इतना ख़राब नहीं की उसके सामने दूसरा कमतर हो, हर एक की उपयोगिता है। व्यक्ति को उसके अधिष्ठात्री ग्रह के अनुसार अपना भोजन, आचरण, व्यवसाय व करियर चुनना चाहिए। अगर ऐसा करते है तो आपके जीवन की राह आसान होगी। अनुकूलता आएगी। आचार्य ने पूरे वैज्ञानिक विश्लेषण के साथ बताया कैसे आपके साथ नव ग्रह जुड़ते है व आपपर अपना प्रभाव व दुष्प्रभाव छोड़ते हैं। आचार्य जी ने जोड़ देकर कहा कि आज जो दौर चल रहा है उसमें ग्रहणीयों के लिए अंक ज्योतिष तथा आभा प्रभा मंडल व शरीर लक्षण विज्ञान की समझ अनिवार्य समझें। 
आचार्य बलुनी जी ने कहा कि धर्म को जानने वाला दुर्लभ होता है, उसे श्रेष्ठ तरीके से बताने वाला उससे भी दुर्लभ, वह श्रद्धा से सुनने वाला अत्यंत दुर्लभ और धर्माधर्म का आचरण करने वाला सुबुद्धिमान सबसे दुर्लभ होता है।
इस अवसर पर बजाज पब्लिक स्कूल के  छात्र-छात्राओं ने-कई भक्ति भाव के आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।-
इस मौके  मुख्य रूप नगर पालिका परिषद उतरौला के अध्यक्ष श्रीमती सावित्री गुप्ता, पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता, गन्ना विकास समिति बलरामपुर के अध्यक्ष प्रतिनिधि रणवीर सिंह , उतरौला गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष तोताराम वर्मा , इकाई प्रमुख राकेश यादव, पावर प्लांट की इकाई प्रमुख निशांत श्रीवास्तव, डॉ आर पी शाही, कोमल सिंह, राघवेंद्र श्रीवास्तव, विनोद सिंह अशोक कुमार पांडे, बृजेश चंद्र मंडल, केपी सिंह, संदीप खोखर, बजाज देवालय के मंगेश पति त्रिपाठी, शिखा यादव, प्राची श्रीवास्तव, नीतू मंडल,अर्चना सिंह, नीतू त्रिपाठी, सहित काफी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे व किसान बंधु उपस्थित रहे।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
            रिपोर्टर वी. संघर्ष
              बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने